Mahila Samman Yojana: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रत्येक महीने मिलेंगे ₹2100.

Mahila Samman Yojana: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए नए साल से पहले दिया तोहफा। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की सरकार आम आदमी पार्टी ने सभी महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री की इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 23 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। यहाँ से जानें पूरी प्रक्रिया

Mahila Samman Yojana
Mahila Samman Yojana: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की सरकार आम आदमी पार्टी ने सभी महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का वादा किया है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahila Samman Yojana:

अरविंद केजरीवाल द्वारा ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के लिए दिल्ली के किदवई नगर से पंजीकरण की शुरुआत की गई है। इस योजना को महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2024-25 बजट के दौरान की गई थी। 

इस योजना के तहत दिल्ली सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। जिसको चुनाव के बाद बढ़ाकर ₹2100 कर दिया गया है। जो भी महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो वह आज से रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। 

इसके साथ ही संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana) की शुरआत भी की गई है, जिसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुक्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। संजीवनी योजना के लिए भी रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन? आइए जानते हैं।

Mahila Samman Yojana के लिए कैसे करें आवेदन? How to apply for Mahila Samman Yojana?

दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है, जिससे किसी भी महिला को लाइन में लगने की जरुरत नहीं होगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की टीम द्वारा हर घर जाकर सभी महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन होने के बाद सभी महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा. 

इस योजना में आवेदन करने के बाद वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस वेरिफिकेशन को पूरा होने के बाद नोटिफिकेशन के जरिये सूचना दी जायेगी, जिसके बाद आप इस योजना का लाभ ले सकती हैं। आपको एक कार्ड दिया जाएगा जिसे आपको संभालकर रखना होगा।

महिला सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्न दस्तावेज होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
  • बिजली बिल/पानी बिल/राशन कार्ड

महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता क्या होगी?

  • ऐसी महिला जो टैक्सपेयर्स के दायरे में नहीं हैं।
  • ऐसी महिला जो किसी सरकारी योजना के तहत पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं कर रही हो।
  • उस महिला की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • उस महिला के पास दिल्ली का आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए।
  • वह महिला किसी सरकारी कर्मचारी पद का लाभ नहीं ले रही हो।
  • उस महिला की वार्षिक आय ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

संजीवनी योजना क्या है? What is the Sanjeevani Yojana?

संजीवनी योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आज 23 दिसंबर से शुरू हो गया है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आम आदमी पार्टी की टीम द्वारा आपके घर आकर किया जाएगा। 

संजीवनी योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके पास अपना मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए। और उसमें दिल्ली का स्थायी पता होना चाहिए। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आपको एक कार्ड दिया जाएगा। आपको इस कार्ड को संभाल कर रखना होगा।

यह भी पढ़ें: Farmer ID Card: किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी कार्ड बनवाना हुआ जरूरी, ऐसे करें आवेदन

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now