Ladki Bahin Yojana: अब इन्तजार हुआ खत्म, मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना खाते में आ रहे हैं पैसे।

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) की लाभार्थी महिलाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी। लड़की बहिन योजना की अगली किस्त किसी भी समय खाते में आ सकती है। इस योजना के लाभार्थियों के खाते में पैसे डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Ladki Bahin Yojana
Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों के खाते में पैसे डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladki Bahin Yojana:

मुख्यमंत्री लाडली बहिन योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लाडली बहिन योजना की महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त वितरण होना फिर से शुरू हो गया है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र सरकार की महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने दी है कि लाडली बहन योजना की महिला लाभार्थियों के खाते में अगली किस्त का वितरण दुबारा शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू हो गई थी। जिसकी वजह से कुछ समय के लिए वितरण पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब चुनाव होने के बाद फिर से किस्त का वितरण शुरू हो गया है।

महाराष्ट्र सरकार की महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने इस जानकारी को एक्स पोस्ट के जरिये साझा किया है। उन्होंने बताया है कि पहले फेज में लगभग 12.9 लाख महिला लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ था। लेकिन अब दूसरे फेज में करीब 68 लाख महिला लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

लड़की बहिन योजना की अगली किस्त हुई जारी-

महाराष्ट्र सरकार द्वारा साल 2024 की शुरुआत में मुख्यमंत्री लाड़ली बहिन योजना की शुरुआत की गयी थी। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। लड़की बहिन योजना के तहत फिलहाल 2.34 करोड़ लाभार्थी हैं। इन सभी लाभार्थियों के खाते में आज से किस्त ट्रांसफर होना शुरू हो गया है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत हर महीने 2,100 रुपये दिए जाने के वादे को लेकर भी कई सवाल पूछे गए। जिस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पहले ही कहा जा चुका है कि आगामी बजट में इससे संबंधित फैसले पर विचार किया जाएगा।

महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा है कि इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता महिलाओं को सशक्त बनाएगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी। और उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि इस योजना से मिलने वाली वित्तीय सहायता से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

प्रथम चरण के लाभार्थी –

लाडली बहिन योजना योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहले चरण में 12.87 (12,87,503) लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया गया था। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू हो गई थी, जिसके कारण आगामी किस्त रुकी हुई थी। लेकिन अब पात्र महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब उन महिलाओं को भी लाभ प्राप्त होगा जिन महिलाओं को पहले लाभ प्राप्त नहीं हुआ था। 

दूसरे चरण के लाभार्थी –

महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहिन योजना के दूसरे चरण में लगभग 67.92 (67,92,292) लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए दिसंबर माह की किस्त वितरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा कहा गया था कि आगामी किस्त का पैसा शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद मिलेगा, जो 21 दिसंबर को समाप्त हो गया है।

लाडली बहिन योजना योजना के तहत महाराष्ट्र की जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। उन्हें 1 जुलाई से 1500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। इसी साल दिवाली से पहले जुलाई से नवंबर तक महायुति सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में 7,500 रुपये जमा किए गए थे। लेकिन अब 15 अक्टूबर 2024 तक आवेदन करने वाली सभी पात्र महिलाओं को इस योजना की सभी किस्तें प्राप्त होंगी।

यह भी पढ़ें: Mahila Samman Yojana: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रत्येक महीने मिलेंगे ₹2100.

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now