Ration Card Correction Online 2025:
Ration Card भारत निवासियों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। और साथ ही राशन कार्ड सरकार द्वारा खाद्य सामग्री प्राप्त करने के लिए बहुत अहम हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि राशन कार्ड में गलती हो जाती है, जैसे नाम की गलत स्पेलिंग, पिता का नाम, जन्मतिथि या पता भी गलत हो जाता है।
अगर आपके राशन कार्ड में इस तरह की कोई गलती है, और आप उसे सही करना चाहते हैं, तो अब आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप इसे ऑनलाइन खुद से ठीक कर सकते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि Ration Card को घर बैठे कैसे ठीक कर सकते हैं।
Ration Card Correction Online Process 2025:
राशन कार्ड में सुधार करने की प्रक्रिया भारत के सभी राज्यों के लिए लगभग एक जैसी है। इस प्रक्रिया को आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग करके घर बैठे राशन कार्ड में बदलाव कर सकते हैं। इसको सही करने के लिए आपको केवल कुछ जरूरी दस्तावेज़ चाहिए और नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Ration Card Correction Online 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज़:
राशन कार्ड में सुधार करने के लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ेगी:
- आधार कार्ड (यदि नाम में सुधर करना हो)
- जन्म प्रमाण पत्र (जन्मतिथि बदलने के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र (अगर पता बदलना हो तो)
- राशन कार्ड की कॉपी या बैंक पासबुक (खाता नंबर बदलने के लिए)
Ration Card Correction Online 2025 Full Process:
आइये जानते हैं, राशन कार्ड में सुधार करने की पूरी प्रक्रिया:
स्टेप-1. राशन कार्ड में सुधार के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में ‘Mera Ration‘ नाम का एक ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगा।
- आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के Google Play Store पर जाना होगा।
- उसके बाद वहाँ पर Mera Ration ऐप को सर्च करें और उसे डाउनलोड कर लें।
- अब ऐप को इंस्टॉल होने के बाद उसे ओपन कर लें।
स्टेप-2. एप्लिकेशन को ओपन करने के बाद आप अपनी पसंदीदा भाषा का चयन कर लें। जैसे – हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में से एक भाषा को चुन लें।
स्टेप-3. अब आपको अपने राशन कार्ड को लॉगिन करना होगा:
- इसके लिए आपको ‘Beneficiary Login’ पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको राशन कार्ड से जुड़े हुए आधार नंबर को दर्ज करना है।
- और दिए गए CAPTCHA कोड को भरकर Send OTP पर क्लिक करें।
- अब आपके आधार से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को डालकर Verify पर क्लिक करें।
स्टेप-4. अब आपके सामने आपका राशन कार्ड खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको Manage Family Details का ऑप्शन मिलेगा।
- उस पर क्लिक करके यहाँ पर आप आपके राशन कार्ड से जुड़े परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दिख जायेगी।
- अगर किसी सदस्य के नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी को बदलना है, तो आप पेंसिल के आइकन (Edit Button) पर क्लिक करके बदल सकते हैं।
स्टेप-5. आप यहाँ पर नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आदि में सुधार कर सकते हैं। अगर किसी सदस्य की शादी हो चुकी हो, तो विवाह की स्थिति (Marital Status) भी अपडेट कर सकते हैं। और इसके साथ ही आप मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को भी बदल सकते हैं।
स्टेप-6. अब आपको सुधार से संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। जैसे कि:
- नाम में सुधार करने के लिए आधार कार्ड।
- पते में सुधार करने के लिए निवास प्रमाण पत्र।
- जन्मतिथि में सुधार करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र।
- तथा अन्य सम्बंधित दस्तावेज।
- ध्यान दें दस्तावेज़ PDF या JPG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 500 KB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
स्टेप-7. अगर आप किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, तो आपको अपने बैंक खाते की जानकारी को अपडेट करना होगा।
स्टेप-8. अगर परिवार के किसी सदस्य को दिव्यांगता है, तो उसके दिव्यांगता का प्रमाणपत्र अपलोड करें।
स्टेप-9. अब आपको यहाँ पर दी सभी जानकारीयों को भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन को पूरा करना है। सबमिट करने के बाद आपका आवेदन संबंधित विभाग के लिए पहुंच जाएगा।
Ration Card Correction Online 2025: आवेदन की स्थिति जांचें:
अगर आप किए गए आवेदन की स्थिति को जानना चाहते हैं, तो आपको Mera Ration ऐप को ओपन करके स्तिथि की जांच कर सकते हैं। ऐप को ओपन करने के बाद आपको Track Application Status का विकल्प मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा। और यहाँ पर अपना Application Number या Ration Card Number डालना है। अब आपको आवेदन की स्थिति दिख जायेगी।
Ration Card Correction Online 2025 से जुड़ी FAQs:
1. क्या आधार कार्ड के बिना राशन कार्ड में सुधार करना संभव है?
नहीं, आप बिना आधार कार्ड के कोई भी सुधार नहीं कर सकते हैं।
2. राशन कार्ड में सुधार करने के बाद प्रक्रिया पूरी होने में कितना समय लगेगा?
राशन कार्ड में सुधार प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 7 से 30 दिन तक का समय लग सकता है।
3. क्या मैं अपने राशन कार्ड में पते को ऑनलाइन बदल सकता हूँ?
हां, आप राशन कार्ड में ऑनलाइन पते में बदलाव कर सकते हैं। आपको इसके लिए निवास प्रमाण पत्र की जरुरत होगी।
4. अगर मेरा आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो मैं क्या करूँ?
अगर आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो आपको Mera Ration ऐप के जरिए दोबारा आवेदन करना होगा। इसके अलावा आप खाद्य विभाग के ऑफिस में जाकर संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
राशन कार्ड में सुधार करना अब आसान हो गया है। अब आपको लंबी कतारों में खड़ा होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
Join Us: | WhatsApp || Telegram |
अन्य सरकारी योजनाएं | Click Here |
नमस्कार, मेरा नाम विवेक कुमार हैं। मैं एक ब्लॉगर हूँ। मैं आशा करता हूँ की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए लाभप्रद होगी। ऐसी ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे ब्लॉग TodayTak.Com के साथ जुड़े रहे।
आप हमारी वेबसाइट TodayTak.Com पर सभी प्रकार की Latest न्यूज़, सरकारी नौकरी या सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और हम अपनी Website पर Blog Post के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी भी साझा करते हैं। अगर आपकी कोई समस्या हैं या कोई जानकारी चाहिए तो, आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट फॉर्म के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। और आप हमसे हमारे WhatsApp और Telegram के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।
और अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट TodayTak.Com पर जाकर विजिट कर सकते हैं। धन्यवाद