
Old Pension Scheme:
पुरानी पेंशन योजना (OPS) Old Pension Scheme भारत में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए हमेशा से आर्थिक सुरक्षा का एक अहम हिस्सा रही है। इस पेंशन योजना को कर्मचारियों की सेवा पूरी होने के बाद उनके अंतिम वेतन का एक हिस्सा पेंशन के रूप में दी जाती है। जिससे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बाकी वृद्ध जीवन अच्छे से गुजार सकें।
नई पेंशन योजना (NPS) New Pension Scheme के आने के बाद, सभी सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की वापसी की मांग पिछले कुछ समय में और तेज हुई है। अगर आप भी इस पेंशन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और साथ ही इसका लाभ कैसे उठाया जा सकता है जानकारी चाहिए, तो यह पोस्ट आपके लिए है।
पुरानी पेंशन योजना का उद्देश्य:
पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर आय का स्रोत प्रदान करना है। यह पेंशन योजना सभी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे वह सभी अपनी वृद्ध अवस्था में वित्तीय चिंता से मुक्त रह सकें।
पुरानी पेंशन योजना बनाम नई पेंशन योजना:
पुरानी पेंशन योजना (OPS): | नई पेंशन योजना (NPS): |
यह सरकार द्वारा एक गारंटीड पेंशन योजना है। | नई पेंशन योजना पूरी तरह से बाजार आधारित रिटर्न पर निर्भर करती है। |
इसमें सरकारी कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन का 50% तक पेंशन के रूप में प्राप्त होता है। | और इसमें पेंशन की कोई गारंटी नहीं है। |
इस पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई प्रभाव नहीं होता हैं। | इसमें कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली धनराशि बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। |
पुरानी पेंशन योजना के फायदे:
- इस योजना से रिटायरमेंट के बाद स्थायी और गारंटीड आय प्रदान होती है।
- पुरानी पेंशन योजना सुनिश्चित करती है कि कर्मचारी वृद्ध अवस्था में वित्तीय संकट का सामना न करें।
- इसमें कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन के आधार पर मासिक पेंशन प्रदान की जाती है।
- इस योजना पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई प्रभाव नहीं होता हैं।
पुरानी पेंशन योजना के लिए पात्रता मानदंड:
अगर आप पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा:
- आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या उससे उच्च शिक्षा होनी चाहिए।
- आपके द्वारा सरकारी सेवा में कम से कम 10 साल पूरे होना आवश्यक हैं।
- साथ ही आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होना आवश्यक हैं।
पुरानी पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया:
इस योजना को प्राप्त करने के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान है। आप निम्नलिखित स्टेप्स को पूरा कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप-1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- आपको सबसे पहले पेंशन योजना से संबंधित अपने राज्य सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको यहाँ पर एक “पुरानी पेंशन योजना” का लिंक दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, आपको उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकल लेना है।
स्टेप-2. फॉर्म भरें:
- अब उस आवेदन फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि और सेवा विवरण जैसी जानकारी सावधानीपूर्वक भर लेनी है।
- और साथ ही पहचान पत्र, सेवा प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ को संलग्न कर लेना है।
स्टेप-3. फॉर्म जमा करें:
- अब आपको उस फॉर्म को उसके संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
पुरानी पेंशन योजना खास क्यों है?
- पुरानी पेंशन योजना रिटायर्ड कर्मचारियों के बुढ़ापे को सुरक्षित बनाती है।
- यह योजना रिटायरमेंट के बाद मासिक आय का गारंटीड स्रोत प्रदान करती है।
- इस योजना से रिटायर्ड कर्मचारियों को वित्तीय स्वतंत्रता मिलती है।
निष्कर्ष:
पुरानी पेंशन योजना रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अहम योजना है। यह योजना न केवल उन्हें उनके वृद्ध समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि उनकी मेहनत और सेवाओं का सम्मान भी करती है।
Disclaimer: आवेदन करने से पहले योजना से जुड़े सभी नियम और शर्तें को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरुरी हैं।
Join Us: | WhatsApp || Telegram |
अन्य सरकारी योजनाएं | Click Here |
नमस्कार, मेरा नाम विवेक कुमार हैं। मैं एक ब्लॉगर हूँ। मैं आशा करता हूँ की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए लाभप्रद होगी। ऐसी ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे ब्लॉग TodayTak.Com के साथ जुड़े रहे।