UP Parivahan Vibhag Bharti 2025: 1000 पदों पर बस कंडक्टर की नई भर्ती, आवेदन शुरू

UP Parivahan Vibhag Bharti 2025
UP Parivahan Vibhag Bharti 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Parivahan Vibhag Bharti 2025:

UP Parivahan Vibhag Bharti 2025 द्वारा बस कंडक्टर की भर्ती किये जाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बस कंडक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी 2025 से लिए जायेंगे और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2025 है। यूपी सड़क परिवहन विभाग के द्वारा 1000 पदों पर भर्ती करने का नोटिफिकेशन अलग-अलग जनपदों के लिए जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से भरे जायेंगे।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। अगर आप भी इस भर्ती के अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हम इस लेख में आपको आवेदन से लेकर चयन प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

UP Roadways Conductor Vacancy 2025 की मुख्य जानकारी:

भर्ती का नाम:यूपी रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती 2025
कुल पद:1000
ऑनलाइन आवेदन शुरू:5 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि:13 फरवरी 2025
चयन प्रक्रिया:मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू
सैलरी:₹14,411 प्रति माह + भत्ते

UP Conductor Vacancy 2025 के पदों का विवरण (जनपदवार):

इस भर्ती में 19 जिलों के लिए पद निकाले गए हैं। नीचे जिलेवार पदों की सूची दी गई है:

जिलापद
वाराणसी: 93 पद
अयोध्या: 36 पद
गाजियाबाद: 72 पद
मेरठ: 104 पद
कानपुर: 42 पद
अलीगढ़: 49 पद
आगरा: 64 पद
सहारनपुर: 59 पद
बरेली: 33 पद
झांसी: 6 पद
मुरादाबाद: 51 पद
प्रयागराज: 51 पद
आजमगढ़: 44 पद
गोरखपुर: 92 पद
इटावा: 33 पद
चित्रकूट धाम: 14 पद
हरदोई: 75 पद
लखनऊ:93 पद
देवीपाटन: 36 पद

UP Conductor Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता:

  • इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।
  • इसके साथ CCC सर्टिफिकेट भी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा:

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के लिए आयु में छूट:

OBC: 3 वर्ष

SC/ST: 5 वर्ष

UP Parivahan Vibhag चयन प्रक्रिया:

यूपी परिवहन विभाग में चयन होने के लिए लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए उम्मीदवार की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। और इंटरव्यू के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।

UPSRTC भर्ती सैलरी और लाभ:

यूपी परिवहन विभाग में चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक महीने ₹14,411 सैलरी प्राप्त होगी। इसके साथ ही, परिवहन विभाग की ओर से अन्य भत्ते और लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

UP Parivahan Vibhag Bharti के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज:

  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • CCC सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP Conductor Vacancy में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यूपी परिवहन विभाग में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को समझने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आपको सबसे पहले यूपी सेवायोजन पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी प्रोफाइल को पूरा करके तैयार करें।
  • इसके बाद पोर्टल पर प्राइवेट और आउटसोर्सिंग जॉब के सेक्शन में जाएं।
  • वहां पर “परिवहन विभाग बस कंडक्टर भर्ती 2025” को सर्च करें।
  • अब “Apply” बटन पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म को भरें।
  • साथ में सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें।
  • अब आप आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और इसके बाद आवेदन का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

निष्कर्ष:

UP Parivahan Vibhag Bharti 2025 एक सुनहरा अवसर है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद खास है जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया बहुत ही सरल है, और इसमें उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आज ही यूपी सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन करें।

Disclaimer: आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और सुनिश्चित करें कि आप सभी शर्तों को पूरा करते हैं।

Join Us:WhatsApp || Telegram 
अन्य सरकारी योजनाएंClick Here

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now