PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 लाख से बढ़कर 5 लाख हुई KCC लिमिट

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बजट 2025 में सभी किसानों के लिए एक नई योजना, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana) का ऐलान किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादकता को बढ़ाना और किसानों की आय को दोगुना करना है।

KCC Limit 2025:

इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर अब 5 लाख रुपये कर दिया है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत कम उत्पादकता वाले 100 जिलों को कवर किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार किसानों को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नया मिशन ‘राष्ट्रीय तेल मिशन’ भी चला रही है।

इसके अलावा, बिहार राज्य में मखाना बोर्ड के गठन करने का भी ऐलान किया गया है। यह मखाना बोर्ड किसानों को उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग में सहायता प्रदान करेगा। तो आइये आज हम इस पोस्ट में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के मुख्य बिंदु, फायदे और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानेंगे।

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना मुख्य विवरण:

योजना का नाम:प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना
घोषणा की गई:बजट 2025
लाभार्थी:1.7 करोड़ किसान
क्षेत्र:कम उत्पादकता वाले 100 जिले
KCC लिमिट:3 लाख रूपये से बढ़ाकर 5 लाख रूपये
मखाना बोर्ड गठन:बिहार में
उद्देश्य:कृषि उत्पादकता के साथ किसानों की आय को बढ़ाना

पीएम धन धान्य कृषि योजना के फायदे (Benefits of PM Dhan Dhanya Krishi Yojana):

  • कृषि उत्पादकता में सुधार: इस योजना से कम उत्पादकता वाले 100 जिलों में बेहतर खेती के उपाय और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • सिंचाई सुविधा में सुधार: किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे उनकी फसल का उत्पादन बढ़ेगा।
  • किसानों की आय में वृद्धि: इस योजना से कृषि उत्पादकता बढ़ने और बाज़ार में फसल की सीधी पहुंच से किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।
  • भंडारण क्षमता में वृद्धि: ग्राम पंचायत स्तर पर फसल भंडारण सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे फसलों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
  • KCC लिमिट बढ़ना: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर अब 5 लाख कर दिया है, जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा।
  • मखाना किसानों को लाभ: बिहार राज्य में मखाना बोर्ड के गठन से मखाना की खेती करने वाले किसानों को बिक्री में फायदा होगा।

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के बारे में जानकारी:

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के माध्यम से सभी किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों जैसे बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य सामग्री खरीदने के लिए सरकार द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाता है। अब सरकार ने 2025 में KCC की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है, जिससे किसानों को और अधिक लोन की सहायता प्राप्त हो सकेगी।

बिहार मखाना बोर्ड का गठन:

बिहार राज्य में एक नए मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी मखाना किसानों को बेहतर उत्पादन, प्रोसेसिंग, और मार्केटिंग की सुविधा मुहैया कराना है। साथ ही इससे मखाना किसानों को अच्छी वैल्यू एडिशन और नए बाज़ार में पहुंचने में मदद होगी।

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना: पात्रता (Eligibility)

  • प्रधानमंत्री की इस योजना का लाभ कम उपज और कम उपजाऊ भूमि वाले क्षेत्रों के किसानों को दिया जाएगा।
  • इसमें छोटे और सीमांत किसानों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना के लिए पात्रता और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी को जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना: आवेदन प्रक्रिया (Registration Process)

अभी तक केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए कोई भी आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि सभी किसान इस योजना के लिए ऑनलाइन या अपने नजदीकी कृषि विभाग में पहुँचकर पंजीकरण करा सकेंगे।

निष्कर्ष:

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना सभी किसानों के लिए एक बहुत बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना से कृषि उत्पादकता को बढ़ाने और किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से बनाई गई है। अगर आप भी किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप हमसे जुड़े रहें जिससे आपको जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त हो जायेगी। धन्यवाद!

Join Us:WhatsApp || Telegram 
अन्य सरकारी योजनाएंClick Here

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now