Call History निकालने का आसान तरीका अब मिनटों में पाएं महीनों की पूरी डिटेल।

Call History Check
Call History Check
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Call History Check:

आज के समय में Call History निकालना पहले से बेहद आसान हो गया है। Jio यूजर्स के लिए यह काम और भी आसान है, क्योंकि MyJio ऐप के जरिए आप अपनी पूरी कॉल हिस्ट्री मिनटों में देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद ही उपयोगी है, जिन्हें अपनी पुरानी कॉल्स का डेटा चाहिए या ट्रैकिंग करनी हो। तो आइये, इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी Jio नंबर की कॉल हिस्ट्री MyJio ऐप के जरिए आसानी से निकाल सकते हैं।

Jio Call History निकालने का तरीका: स्टेप बाय स्टेप गाइड:

स्टेप-1. MyJio ऐप इंस्टॉल करें:

  • सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप को इंस्टॉल करें। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

स्टेप-2. ऐप में लॉगिन करें:

  • अपने में अब MyJio ऐप खोलें।
  • इसके बाद अपना Jio मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।
  • OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्टेप-3. My Usage सेक्शन पर जाएं:

  • अब आप MyJio ऐप में लॉगिन करने के बाद, टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए प्रोफाइल के आइकन पर क्लिक करें।
  • यहां पर ‘Mobile’ > ‘My Usage’ विकल्प पर जाएं।

स्टेप-4. कॉल्स सेक्शन सिलेक्ट करें:

  • अब ‘Calls’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको अपनी पूरी कॉल हिस्ट्री दिखाई देगी।

Call History की डिटेल डाउनलोड कैसे करें?

अगर आपको अपनी Call History का स्टेटमेंट डाउनलोड करना है, तो आप इसे MyJio ऐप के जरिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप-1. ईमेल पर मंगाएं कॉल स्टेटमेंट:

  • My Usage सेक्शन में ‘Calls’ पर जाएं।
  • कस्टम डेट रेंज को सिलेक्ट करें, जैसे कि 7 दिन, 15 दिन, 30 दिन या 180 दिन।
  • अब अपनी ईमेल आईडी को दर्ज करें।

स्टेप-2. ईमेल पर मिलेगा स्टेटमेंट:

आपकी Call History का डिटेल्ड स्टेटमेंट सीधे आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। इसमें निम्न प्रकार की जानकारियां शामिल होंगी:

  • कॉल की तारीख और समय।
  • कॉल की अवधि (Duration)।
  • कॉल किए गए नंबर की डिटेल।

Jio Call History निकालने की सुविधा के फायदे:

  • ट्रैकिंग में आसानी: अगर आप अपनी कॉल्स को ट्रैक करना चाहते हैं, तो यह सुविधा बहुत ही उपयोगी है।
  • पुराने डेटा का एक्सेस: इससे आप अपनी 180 दिनों तक की Call History की डिटेल्स निकाल सकते हैं।
  • व्यवसायिक उपयोग: यह सुविधा बिजनेस करने वालों के लिए बहुत उपयोगी है, जो अपने क्लाइंट्स से हुई कॉल्स का रिकॉर्ड देख सकते हैं।
  • डेटा सिक्योरिटी: Jio Call History केवल आपकी ईमेल आईडी पर भेजी जाती है, जिससे आपका डेटा बिलकुल सुरक्षित रहता है।

किनके लिए काम की है यह सुविधा?

  • वे यूजर्स जो अपने पुराने कॉल लॉग्स का एक्सेस चाहते हैं।
  • जिनकी कॉल्स का डेटा स्मार्टफोन की कॉल लिमिट से बाहर हो गया है।
  • व्यवसायिक यूजर्स जो अपनी कॉल डिटेल्स का रिकॉर्ड रखना या देखना चाहते हैं।

MyJio ऐप से मिलने वाली अन्य सुविधाएं:

MyJio ऐप से आप सिर्फ कॉल हिस्ट्री ही नहीं, बल्कि कई अन्य उपयोगी जानकारी भी कर सकते हैं:

  • SMS रिकॉर्ड: आप अपने नंबर से भेजे और प्राप्त किए गए SMS का डिटेल देख सकते हैं।
  • डेटा यूसेज: साथ ही इंटरनेट डेटा के उपयोग का पूरा विवरण भी ऐप में देख सकते हैं।
  • प्लान डिटेल्स: आप अपने Jio नंबर के रिचार्ज प्लान और वैधता की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

iPhone यूजर्स को हो सकती है दिक्कत:

iPhone यूजर्स के लिए कॉल हिस्ट्री का रिकॉर्ड लिमिटेड होता है, इसमें केवल 2,000 कॉल्स तक का ही डेटा सेव रहता है। अगर आप आईफोन यूजर हैं और ज्यादा कॉल्स करते हैं, तो आपको MyJio ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए।

निष्कर्ष:

Jio यूजर्स के लिए MyJio ऐप के द्वारा कॉल हिस्ट्री निकालने का सबसे आसान और तेज तरीका है। यह ऐप न सिर्फ कॉल लॉग्स की डिटेल देता है, बल्कि SMS और डेटा यूसेज की भी जानकारी देता है। अगर आपको अपने जिओ नंबर की कॉल हिस्ट्री की डिटेल्स चाहिए, तो आज ही MyJio ऐप डाउनलोड करें, और आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी MyJio ऐप की आधिकारिक सुविधाओं पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए Jio की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क करें।

Join Us:WhatsApp || Telegram 
अन्य सरकारी योजनाएंClick Here

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now